खबरे |

खबरे |

गुजरात : खुद को ईडी, गृहमंत्रालय का अधिकारी बताकर ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Sep 1, 2023, 11:20 am IST
Updated : Sep 1, 2023, 11:20 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Man arrested for duping himself by pretending to be ED, Home Ministry official
Gujarat: Man arrested for duping himself by pretending to be ED, Home Ministry official

शातिर ठग ओमवीर सिंह को बुधवार को हिरासत लिया गया ...

New Delhi:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने स्वयं को ईडी और गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर गुजरात में लोगों को ठगने वाले एक व्यक्ति को धन शोधन निषेध कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि शातिर ठग ओमवीर सिंह को बुधवार को हिरासत लिया गया और उसे अहमदाबाद की विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो सितंबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ओमवीर सिंह के खिलाफ धन शोधन का यह मामला अहमदाबाद और सूरत पुलिस द्वारा उसके खिलाफ प्रतिरूपण और धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया कि ओमवीर सिंह ने फर्जीवाड़ा कर खुद को ईडी के वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर पेश किया और अपने उच्च पदस्थ संपर्कों की मदद से निविदा का काम कराने के बहाने एक कोयला व्यापारी से 1.50 करोड़ रुपये की ठगी की। एक अन्य मामले में ओमवीर सिंह ने स्वयं को केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के वित्तीय सलाहकार और लेखा परीक्षक बताया और सूरत में स्थित ऊर्जा क्षेत्र की एक कंपनी से दो करोड़ रुपये से अधिक की ‘धोखाधड़ी’ की।

ईडी ने कहा कि ओमवीर सिंह के पास 2019 तक आय का नगण्य स्रोत थे और वह एक निर्माण स्थल पर सुपरवाइजर का काम करता था। बाद में, उसने खुद को विभिन्न विभागों में काम करने वाले एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के तौर पर खुद को पेश करते हुए लोगों से ठगी शुरू कर दी।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM