खबरे |

खबरे |

गुजरात : मामूली विवाद पर व्यक्ति ने पड़ोसी परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की
Published : Feb 6, 2023, 6:58 pm IST
Updated : Feb 6, 2023, 6:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Man kills three members of neighboring family over minor dispute
Gujarat: Man kills three members of neighboring family over minor dispute

आरोपी ने गुस्से में एक व्यक्ति, उसके बेटे और पुत्रवधू का गला तेज धार वाले हथियार से काट दिया।’’

सुरेंद्रनगर (गुजरात) : जिले में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी परिवार के तीन सदस्यों की सोमवार को कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।. सुरेंद्रनगर के पुलिस अधीक्षक हरेश दुधत ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे फुलग्राम गांव की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक व्यक्ति, उसके बेटे और पुत्रवधू पर तेजधार वाले हथियार से हमला कर दिया।.

उन्होंने बताया, ‘‘गटर को लेकर आरोपी और पीड़ित परिवार के सदस्यों के बीच दोपहर करीब दो बजे विवाद हुआ। आरोपी ने गुस्से में एक व्यक्ति, उसके बेटे और पुत्रवधू का गला तेज धार वाले हथियार से काट दिया।’’

मृतकों की पहचान धर्मेन्द्र मेमाकिया (30), उनकी पत्नी दक्षाबेन (30) और पिता हमीरभाई (75) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM