खबरे |

खबरे |

Gujarat News: गुजरात की महिसागर नदी में एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत
Published : Jun 7, 2024, 12:23 pm IST
Updated : Jun 7, 2024, 12:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Four people of the same family died due to drowning in Gujarat's Mahisagar river(सांकेतिक फोटो)
Four people of the same family died due to drowning in Gujarat's Mahisagar river(सांकेतिक फोटो)

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Gujarat  News:  गुजरात के आनंद जिले में माहीसागर नदी में नहाते समय एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। आनंद जिले की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि डूबने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 

 आनंद जिले की खंभोलाज पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की शाम को खानपुर गांव के बाहरी इलाके में हुई थी। खानपुर गांव गर्मियों में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां लोग महिसागर नदी में घूमने के लिए आते हैं। इसमें कहा गया, ''गामडी गांव के एक परिवार के चार सदस्य नदी में डुबकी लगाने आए थे। इसी दौरान उनमें से एक डूबने लगा जिसे बचाने के लिए अन्य तीन भी नदी में कूद गए, लेकिन वे सभी गहरे पानी में डूब गए।''

Fact Check: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो बीजेपी के समर्थन से संबंधित नहीं है, फैक्ट चेक रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वे केवल पीड़ितों के शव ही बरामद कर सके। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

मृतकों की पहचान सुरेश वाघेला, प्रकाश वाघेला, वेसुबेन सोलंकी और ज्योति वाघेला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दो जून को आणंद कस्बे और लांभवेल गांव के दो लोगों की भी नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

(For More News Apart from Four people of the same family died due to drowning in Gujarat's Mahisagar river , Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

Location: India, Gujarat, Anand

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM