खबरे |

खबरे |

डकैती के मामले में 28 साल से फरार छोटा राजन गिरोह का सदस्य गुजरात से गिरफ्तार
Published : Oct 7, 2023, 6:00 pm IST
Updated : Oct 7, 2023, 6:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhota Rajan gang member absconding for 28 years in robbery case arrested from Gujarat
Chhota Rajan gang member absconding for 28 years in robbery case arrested from Gujarat

घटना के दौरान हथियारों से लैस बदमाशों ने वहां मौजूद अपराध शाखा के अधिकारी पर भी हमला किया था।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने पिछले 28 वर्षों से फरार छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य को 1994 के डकैती के प्रयास के मामले में गुजरात के सूरत शहर से शनिवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी 59 वर्षीय साबिर बरकतअली लखानी को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे शहर के एंटोप हिल इलाके से पकड़ा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ''छोटा राजन गिरोह के सदस्य, आरोपी ने 1994 में अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर चेंबूर के सिंधी कैंप में स्थित एक रियल एस्टेट दलाल के कार्यालय में डकैती की मंशा से हमला किया था। घटना के दौरान हथियारों से लैस बदमाशों ने वहां मौजूद अपराध शाखा के अधिकारी पर भी हमला किया था।''

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 399 (डकैती डालने के लिए तैयारी ) और 307 (हत्या का प्रयास) सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, ''आरोपी को बाद में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें एक स्थानीय अदालत ने पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। पांच में से तीन आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे लेकिन लखानी सहित दो आरोपी एक साल बाद 1995 में फरार हो गए थे। अदालत ने बाद में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।''

अधिकारी ने बताया, ''अपराध शाखा को हाल ही में सूचना मिली थी कि लखानी सूरत में छिपा है।'' उन्होंने बताया, ''सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया और लखानी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ गुजरात सहित जगहों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।'' उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गैंगस्टर छोटा राजन फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM