खबरे |

खबरे |

गुजरात के वलसाड जिले में भाजपा पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या
Published : May 8, 2023, 3:45 pm IST
Updated : May 8, 2023, 5:43 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP functionary shot dead in Gujarat's Valsad district
BJP functionary shot dead in Gujarat's Valsad district

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।

वलसाड : गुजरात के वलसाड जिले में वापी नगर के निकट एक मंदिर से अपनी पत्नी के लौटने का इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय पदाधिकारी की सोमवार को सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। डूंगरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावर कोचरवा गांव में शैलेश पटेल की कार के पास आए और उन्हें तीन या चार गोलियां मारीं जिससे उसकी मौत हो गई।

वापी तालुका की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सुरेश पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया। शैलेश, वापी तालुका की भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष थे। सुरेश पटेल ने कहा कि शैलेश अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने गये थे। पूजा करने के बाद वह बाहर आये और अपनी कार में पत्नी का इंतजार करने लगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। उन्होंने बताया कि जब मंदिर में पूजा कर रहीं पटेल की पत्नी शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ पाया। उन्होंने लोगों से मदद मांगी।

अधिकारी ने बताया कि पटेल को वापी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया और इसकी जांच की मांग की।

पुलिस ने बताया कि वह इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इलाके में कुछ सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM