खबरे |

खबरे |

गुजरात : गिर सोमनाथ जिले में तेंदुए ने ली दो साल के बच्चे की जान
Published : Aug 15, 2023, 5:27 pm IST
Updated : Aug 15, 2023, 5:27 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

''स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तीन से चार तेंदुए हैं।

गिर सोमनाथ: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक तेंदुए ने दो साल के बच्चे की जान ले ली। वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना मताना गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे की है, जब बच्चा अपने घर के समीप खेल रहा था।

अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ रमेश जाधव के दो साल के बेटे को खींच कर अपने साथ ले गया। वेरावल रेंज के प्रभारी वन अधिकारी खिमान पम्पानिया ने बताया कि व्यापक छानबीन के बाद बच्चे का शव जाधव के घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया, ''घटना मताना गांव की है, जो वेरावल रेंज वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ बच्चे को उसके घर से 500 मीटर दूर खींच कर ले गया।''

अधिकारी के मुताबिक, ''स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तीन से चार तेंदुए हैं। हमने तीन पिंजरे लगाए हैं और तेंदुओं को पकड़ने के लिए तीन और लगाए जाएंगे।''

इसी इलाके में 10 दिन पहले एक तेंदुए ने 65 वर्षीय महिला की जान ले ली थी। वन अधिकारियों के मुताबिक, पिछले छह महीने में इलाके में तेंदुए के हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM