खबरे |

खबरे |

Gujarat Earthquake news: गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
Published : Mar 17, 2024, 1:04 pm IST
Updated : Mar 17, 2024, 1:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat news Earthquake tremors in Kutch hindi
Gujarat news Earthquake tremors in Kutch hindi

इस दौरान कई भी कोई बड़ा हादसा और किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई हैं।

Gujarat Earthquake news in hindi: गुजरात के कच्छ जिले में रविवार रात 3.3 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने इसको लेकर जानकारी साझा की। वहीं गांधीनगर स्थित संस्थान ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि भूकंप शनिवार रात 12.12 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र खावड़ा से 22 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था।

वहीं जिला अधिकारियों ने कहा कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। कच्छ जिला अत्यधिक जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है, जहां कम तीव्रता के भूकंप नियमित रूप से आते रहते हैं। इस महीने कच्छ में अब तक तीन बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। हालांकि इस दौरान कई भी कोई बड़ा हादसा और किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई हैं।

वहीं आईएसआर रिकॉर्ड के अनुसार, जिले में 5 मार्च को 3.2 तीव्रता का और 11 मार्च को 3.5 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया था। वहीं 2001 में कच्छ में आया भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। जिसमें लगभग 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख घायल हुए, जबकि जिले के बड़ी संख्या में शहर और गांव लगभग पूरी तरह नष्ट हो गए।

वहीं इस दौरान एक बार फिर गुजरात के कच्छ जिले में रविवार रात भूकंप के झटके महसुस किए गए। लेकिन इस दौरान कोई क्षति नहीं हुई है।

(For more news apart from Gujarat news, Earthquake tremors in Kutch News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM