खबरे |

खबरे |

गुजरात : रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत
Published : Sep 20, 2023, 1:23 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सुबह करीब आठ बजे उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

सुरेंद्रनगर: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में दसाडा को जैनाबाद से जोड़ने वाले राजकीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दसाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोरबी जिले के चार लोग अहमदाबाद के कुकवाव गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी सुबह करीब आठ बजे उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

अधिकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दूर सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।. पुलिस के अनुसार, मृतकों की उम्र 22 से 35 साल के बीच थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM