खबरे |

खबरे |

Gujarat News: भावनगर में झील में नहाते समय चार लड़कियां डूबीं
Published : May 21, 2024, 4:14 pm IST
Updated : May 21, 2024, 4:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Four girls drowned while bathing in the lake in Bhavnagar Gujarat
Four girls drowned while bathing in the lake in Bhavnagar Gujarat

घटना शहर में मानव निर्मित झील बोर तलाब की है।

Gujarat News: गुजरात के भावनगर शहर में मंगलवार को नहाने के लिए झील में गईं चार नाबालिग लड़कियां डूब गईं जिसमें दो बहनें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने बताया कि घटना शहर में मानव निर्मित झील बोर तलाब की है।

उन्होंने बताया कि नौ से 17 साल की उम्र की पांच नाबालिग लड़कियां एक महिला के साथ झील पर गई थीं। जडेजा ने बताया कि जब महिला झील के किनारे कपड़े धो रही थी तभी लड़कियां नहाने के लिए जलाशय में कूद गईं और डूबने लगीं। उन्होंने बताया कि 12 साल की एक लड़की को बचा लिया गया और इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया जबकि चार अन्य लड़कियां डूब गईं।

Chandigarh News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, नया आदेश जारी  

अधिकारी ने बताया, ''हमें दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एक बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।''

बोर्तालाव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान आर्यनाबेन डाभी (17), काजल (12), राशि (नौ) और उसकी बहन कोमल (13) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बचाई गई लड़की डूबने वाली दो बहनों की सगी बहन है।

(For more news apart from Gujarat News: Four girls drowned while bathing in the lake in Bhavnagar Gujarat, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM