खबरे |

खबरे |

Surat Lok Sabha Election: सूरत के सांसद बने मुकेश दलाल, मिला जीत का प्रमाण पत्र

By : DISHANT

Published : Apr 22, 2024, 4:06 pm IST
Updated : Apr 22, 2024, 4:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Mukesh Dalal wins Surat Lok Sabha seat news in hindi
Mukesh Dalal wins Surat Lok Sabha seat news in hindi

गुजरात में पहली बार कोई निर्विरोध सांसद लोकसभा के लिए चुना गया।

Surat Lok Sabha Election news in hindi: सूरत लोकसभा चुनाव को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुकेश दलाल को सांसद के तौर पर प्रमाणपत्र दे दिया गया है। मुकेश दलाल चुनाव से पहले सूरत के सांसद बन गए हैं। चुनाव अधिकारी ने मुकेश दलाल को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मुकेश दलाल को बधाई दी

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, सूरत लोकसभा सीट के उम्मीदवार श्री मुकेश भाई दलाल को निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह लोकसभा चुनाव में गुजरात समेत पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की शुरुआत है। यह गुजरात की सभी 26 सीटों पर भाजपा की शानदार जीत के साथ कमल खिलने और माननीय मोदी जी के नेतृत्व में #AbKiBaar400Paar के साकार होने का स्पष्ट संकेत है।

गुजरात में पहली बार कोई निर्विरोध सांसद लोकसभा के लिए चुना गया। गुजरात के इतिहास में पहली बार किसी लोकसभा उम्मीदवार को निर्विरोध घोषित किया गया। सूरत लोकसभा के सांसद बिना वोटिंग के चुने गए। अब गुजरात में 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। मुकेश दलाल निर्विरोध चुने जाने वाले पहले बीजेपी सांसद होंगे। अभी तक किसी भी बीजेपी सांसद को निर्विरोध घोषित नहीं किया गया है।

.

सूरत में बीजेपी उम्मीदवार की जीत पर सबसे पहले गुजरात बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी। गुजरात बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सूरत से भव्य विजय गाथा शुरू हो गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी का फॉर्म रद्द कर दिया गया था, जबकि अन्य उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म वापस ले लिया था।

(For more news apart from Mukesh Dalal became Surat MP news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi) 

Location: India, Gujarat, Surat

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM