खबरे |

खबरे |

वाघ बकरी के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन
Published : Oct 23, 2023, 5:09 pm IST
Updated : Oct 23, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई थी।

अहमदाबाद : वाघ बकरी टी समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का गुजरात के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। देसाई (50) 15 अक्टूबर की शाम को अपने आवास के बाहर टहलते समय एक कठोर सतह पर गिर गए थे और उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई थी।

देसाई के परिवार के करीबी एवं कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ देसाई को गिरने के बाद ब्रेन हैमरेज हुआ और वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद वहां से उन्हें दूसरे अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई। वहां उन्हें निगरानी में रखा गया। रविवार शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शाम की सैर के दौरान कुत्तों से बचने की कोशिश करते समय देसाई गिर गए थे। देसाई अहमदाबाद स्थित चाय समूह के बोर्ड के दो कार्यकारी निदेशकों में से एक थे। दूसरे कार्यकारी निदेशक पारस देसाई हैं।

पराग देसाई प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के बेटे हैं। उन्होंने अमेरिका की लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। उन्होंने समूह के लिए बिक्री, विपणन और निर्यात विभागों का नेतृत्व किया। उन्हें चाय के स्वाद की बेहतरीन समझ थी। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने पराग देसाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ बेहद दुखद खबर। वाघ बकरी टी के निदेशक पराग देसाई का निधन। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें...’’

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM