खबरे |

खबरे |

गुजरात: अमरेली में भूकंप के दो और मामूली झटके, दो दिनों में तीसरा झटका
Published : Feb 24, 2023, 4:37 pm IST
Updated : Feb 24, 2023, 4:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Two more minor tremors of earthquake in Amreli, third tremor in two days
Gujarat: Two more minor tremors of earthquake in Amreli, third tremor in two days

जिले के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अमरेली : गुजरात के अमरेली जिले में पिछले 24 घंटों में 3.4 और 3.1 तीव्रता के भूकंप के दो मामूली झटके महसूस किए गए। पिछले दो दिनों में क्षेत्र में भूकंप की यह तीसरी घटना है। भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिले के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आईएसआर के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11.40 बजे सावरकुंडला तालुका के मिटियाला गांव में 3.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह अमरेली शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था। बृहस्पतिवार को रात 11.35 बजे, जिला मुख्यालय से 44 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में खंभा में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

गांधीनगर स्थित आईएसआर के एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बृहस्पतिवार की सुबह मिटियाला गांव में 6.2 किलोमीटर की गहराई में 3.1 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया था।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM