खबरे |

खबरे |

Gujarat News: कच्छ में फैक्टरी की मशीन में फंसने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत
Published : Aug 24, 2024, 5:42 pm IST
Updated : Aug 24, 2024, 5:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat News: Three people including a child died after getting trapped in a factory machine in Kutch.
Gujarat News: Three people including a child died after getting trapped in a factory machine in Kutch.

दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे भुज तालुका के धनेटी गांव के पास स्थित ‘श्री हरि मिनरल्स’ में हुई।

Gujarat News: गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को भुज के पास ‘चीनी मिट्टी’ बनाने वाली फैक्टरी में एक दुर्घटना के दौरान 10 वर्षीय लड़के सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चीनी मिट्टी सिरेमिक उद्योग का एक प्रमुख घटक है। पद्धर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे भुज तालुका के धनेटी गांव के पास स्थित ‘श्री हरि मिनरल्स’ में हुई।

अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी मालिक गोविंद चमड़िया (45), उनके बेटे अक्षर (10) और चमड़िया के साथी प्रकाश वागानी (32) की फैक्टरी की मशीन में फंसने से मौत हो गई।

बच्चा खेलते समय चीनी मिट्टी को पीसने वाली मशीन में गिर गया। इसके बाद उसके पिता उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी मशीन में फंस गए। पुलिस ने बताया कि जब प्रकाश ने पिता-पुत्र को बाहर निकालने की कोशिश की, तो वह भी मशीन में फंस गया।

अधिकारी ने बताया कि जब तक फैक्टरी के कर्मचारियों ने तीनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(pti)

(For more news apart from Gujarat News: Three people inclu

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM