खबरे |

खबरे |

बलिया में पत्नी की हत्या के दोषी युवक को उम्रकैद की सजा
Published : Aug 26, 2023, 5:00 pm IST
Updated : Aug 26, 2023, 5:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Youth sentenced to life imprisonment for killing wife in Ballia
Youth sentenced to life imprisonment for killing wife in Ballia

पीड़िता को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक स्थानीय अदालत ने एक विवाहिता की दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या करने के 16 माह पुराने मामले में उसके पति और सास को दोषी करार दिया। अदालत ने पति को उम्रकैद और सास को सात साल कैद की सजा सुनाई। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शनिवार को बताया कि जिला जज अशोक कुमार सप्तम की अदालत ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मृतका के पति जयराम चौधरी और सास सांझा देवी को दोषी ठहराया। अदालत ने जयराम को आजीवन कारावास और सांझा देवी को सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, गाजीपुर जिले के ताजपुर खुर्द गांव निवासी कृष्णा चौधरी ने अपनी बेटी रानी (22) की शादी 26 अप्रैल 2021 को बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के सराय कोटा कालीघाट गांव निवासी जयराम से की थी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, रानी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कृष्णा चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, रानी की उसके ससुराल में 20 अप्रैल 2022 को गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने कृष्णा चौधरी की तहरीर पर जयराम और सांझा देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को अदालत ने दोनों को सजा सुनाई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM