खबरे |

खबरे |

Haryana News: करनाल में टहलने निकले ASI की गोली मारकर हत्या
Published : Jul 3, 2024, 11:50 am IST
Updated : Jul 3, 2024, 11:50 am IST
SHARE ARTICLE
Haryana Crime Branch ASI shot dead News In Hindi
Haryana Crime Branch ASI shot dead News In Hindi

करनाल में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

Haryana News:  हरियाणा के करनाल में एक बार फिर गोलियां चली हैं. यहां एक पुलिसकर्मी की उसके घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिसकर्मी की पहचान हरियाणा के यमुनानगर क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई संजीव के रुप में हुई है. जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त वह अपने घर पास ही पैदल जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी.

करनाल में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. करनाल के ओंगद गांव में बाइक सवार बदमाशों ने पहले एक दुकान के बाहर फायरिंग की. घटना करनाल के कुटेल गांव के पास की है, जहां एएसआई संजीव रहते थे. संजीव हरियाणा पुलिस का कर्मचारी था और यमुनानगर में राज्य अपराध शाखा में एएसआई के पद पर तैनात था। कुछ समय पहले संजीव का ऑपरेशन हुआ था और अब वह रोजाना ड्यूटी के बाद घर जाते थे।

जानकारी के मुताबिक, शाम को जब संजीव अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और दो राउंड फायरिंग कर दी. एक गोली संजीव के माथे पर और दूसरी कमर पर लगी. इसके बाद घायल अवस्था में संजीव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

(For More News Apart from Haryana Crime Branch ASI shot dead News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Haryana, Karnal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM