खबरे |

खबरे |

गुरुग्राम पुलिस को गोरक्षक मोनू मानेसर की चार दिन की हिरासत मिली
Published : Oct 7, 2023, 5:13 pm IST
Updated : Oct 7, 2023, 5:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo-pti
photo-pti

अदालत ने मोनू मानेसर की चार दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी।”.

गुरुग्राम : गुरुग्राम की एक अदालत ने जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोपी गोरक्षक और बजरंग दल कार्यकर्ता मोनू मानेसर की चार दिन की पुलिस हिरासत शनिवार को मंजूर कर ली।पुलिस ने बताया कि शनिवार को मानेसर को पटौदी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तरन्नुम खान की अदालत में पेश किया गया। गुरुग्राम पुलिस ने सात दिन की हिरासत मांगी, लेकिन अदालत ने चार दिन की हिरासत प्रदान की।

मानेसर के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने कहा, “पुलिस ने मोनू मानेसर की सात दिन की हिरासत मांगते हुए कहा कि महाराष्ट्र से उसके साथी के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि गैंगस्टरों के साथ उसके संबंध का पता लगाने के लिए मोनू से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद, अदालत ने मोनू मानेसर की चार दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी।”.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मानेसर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, छह फरवरी को जब मानेसर अपने समूह के साथ पटौदी के बाबा शाह मोहल्ले में गया, तो वहां दो समूहों के बीच विवाद हो गया, उसी इलाके के निवासी मुबीन खान ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दो समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान उनके बेटे को गोली मार दी गई थी।

शिकायत के बाद पटौदी थाने में मानेसर के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मानेसर को नासिर और जुनैद के अपहरण तथा हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दोनों व्यक्तियों के जले हुए शव 16 फरवरी को राजस्थान-हरियाणा सीमा पर एक वाहन में मिले। कुछ गोरक्षकों ने नासिर और जुनैद पर गो तस्करी का आरोप लगाकर कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM