खबरे |

खबरे |

Nuh Violence: हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, अब डीएसपी का किया तबादला
Published : Aug 8, 2023, 1:41 pm IST
Updated : Aug 8, 2023, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इससे पहले पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला और उपायुक्त प्रशांत पंवार का नूंह से तबादला किया गया था।

चंडीगढ़: नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा को लेकर हरियाणा सरकार एक्शन में आ गई है। उपायुक्त और एसपी के तबादले के बाद अब डीएसपी का भी ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया है।

सोमवार को जारी आदेश के अनुसार,  डीएसपी (नूंह) जय प्रकाश का तबादला कर दिया गया है। वह पंचकूला में पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) का पद संभालेंगे। भिवानी जिले के पुलिस उपाधीक्षक (सिवनी) मुकेश कुमार प्रकाश की जगह नूंह में कार्यभार संभालेंगे।

इससे पहले पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला और उपायुक्त प्रशांत पंवार का नूंह से तबादला किया गया था।

जिले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के समय सिंगला अवकाश पर थे। नूंह में विश्व हिंदू परिषद की एक यात्रा को रोके जाने की कोशिश करने के बाद भड़की हिंसा गुरुग्राम और अन्य स्थानों पर भी फैल गई, जिससे दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई।

सिंगला को पुलिस अधीक्षक (भिवानी) नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा तीन अगस्त को जारी एक आदेश के अनुसार, सिंगला की अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे नरेंद्र बिजारनिया ने नूंह के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभाला। पंवार के स्थानांतरण के बाद धीरेंद्र खड़गटा को नूंह में उनके स्थान पर नियुक्त किया गया

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM