खबरे |

खबरे |

हरियाणा का एक और IAS 3 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें मामला
Published : Oct 12, 2023, 1:17 pm IST
Updated : Oct 12, 2023, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बताया गया कि इस मामले में 5 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की गई थी...

चंडीगढ़: हरियाणा में आईएएस (IAS) विजय दहिया के बाद अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और आईएएस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी IAS जयवीर आर्य को पंचकूला से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 3 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. एमडी जयवीर ने एक महिला मैनेजर से ट्रांसफर के लिए ये रिश्वत ली थी। इस मामले में बिचौलिए की भूमिका विभाग के एक जिला प्रबंधक (DM) ने निभाई थी। एमडी के पास रिश्वत की रकम पहुंचाने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी मामले की जांच में लगी है। एसीबी आज जयवीर आर्य को कोर्ट में पेश कर सकती है। 

हरियाणा वेयर हाउसिंग की महिला डीएम (जिला प्रबंधक) को नजदीक के जिले में पोस्टिंग देने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे गए थे। तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। एसीबी करनाल की टीम ने पहले एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया। फिर आरोपी ने बताया कि यह पैसा अन्य अधिकारियों के माध्यम से एमडी जयवीर सिंह आर्य के पास जाना है। दलाल के माध्यम से महिला अधिकारी को दूर के जिलों में ट्रांसफर करने का भय दिखाया गया। महिला अधिकारी के पति ने करनाल एसीबी के एसपी राजेश फोगाट से संपर्क किया। एसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर सचिन कुमार की अगुवाई में टीम तैयार की गई और फिर गिरफ्तारी हुई। 

बताया गया कि इस मामले में 5 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की गई थी, लेकिन 3 लाख रुपए की रकम के साथ आरोपी आईएएस को गिरफ्तार किया गया है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM