खबरे |

खबरे |

नूंह हिंसा ‘संगठित अपराध’ की घटना या प्रशासन की विफलता नहीं थी, कमियां जरूरी रहीं: अल्पसंख्यक आयोग
Published : Oct 12, 2023, 4:26 pm IST
Updated : Oct 12, 2023, 4:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Nuh violence
Nuh violence

लोगों का कहना है कि हिंसा करने वाले लोग बाहरी थे।

New Delhi: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले दिनों हरियाणा के नूंह और कुछ अन्य स्थानों पर हुई हिंसा कोई ‘संगठित अपराध’ की घटना नहीं थीं और इसे प्रशासन की विफलता भी नहीं कहा जा सकता, लेकिन उसके स्तर पर कुछ कमियां जरूर रहीं।

आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि हिंसा में स्थानीय लोग शामिल नहीं थे और सोशल मीडिया के जरिये फैलाए गए दुष्प्रचार में कुछ नौजवान उत्तेजना के शिकार हो गए जिस पर समाज को ध्यान देने की जरूरत है। उनके मुताबिक, पिछले दिनों आयोग के एक दल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर विभिन्न समुदायों के लोगों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से बात की।

गत 31 जुलाई को भीड़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा को रोकने के प्रयास के बाद हुई सांप्रदायिक झड़प में दो होमगार्ड कर्मी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी और इसकी आंच गुरुग्राम तक फैल गई थी। लालपुरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आयोग का दल नूंह और सोहना गया था। हमने दोनों समुदायों के लोगों और प्रशासन के अधिकारियों से बात की। लोगों का कहना है कि हिंसा करने वाले लोग बाहरी थे। स्थानीय मुसलमानों ने मंदिरों की रक्षा की तो हिंदुओं ने मस्जिदों की रक्षा की। यह सद्भाव वहां देखने को मिला था।’’

उन्होंने कहा कि यह हिंसा कोई ‘संगठित अपराध’ की घटना नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये किए गए दुष्प्रचार से चीजें बिगड़ीं। लालपुरा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं प्रशासन की विफलता नहीं कहूंगा, लेकिन कमियां जरूर थीं।’’ उन्होंने सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि संसद के भीतर की जाने वाली टिप्पणी पर वह कुछ नहीं कह सकते, लेकिन सभी को मर्यादा में रहना चाहिए।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM