खबरे |

खबरे |

मोनू मानेसर की गिरफ्तारी से कांग्रेस को राजस्थान चुनाव में ‘भारी’ कीमत चुकानी पड़ेगी: विहिप
Published : Sep 13, 2023, 10:23 am IST
Updated : Sep 13, 2023, 10:23 am IST
SHARE ARTICLE
Monu Manesar (file photo)
Monu Manesar (file photo)

उन्होंने कहा कि विहिप मोनू मानेसर को हरसंभव मदद मुहैया कराएगी...

New Delhi: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को मोनू मानेसर को ‘निर्दोष गो-भक्त’’ बताया और आरोप लगाया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम वोट को साधने के लिए राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले उसे गिरफ्तार कराया है।

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक बयान में कहा कि राजस्थान पुलिस द्वारा मोनू की गिरफ्तारी से राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को ‘‘भारी’’ कीमत चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि विहिप मोनू मानेसर को हरसंभव मदद मुहैया कराएगी और जरूरत पड़ने पर उसकी गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करेगी।

कुमार ने कहा, ‘‘चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक के लिए ‘गो भक्त’ मोनू को गिरफ्तार किया गया है, चुनाव में जिसकी उन्हें (कांग्रेस को) भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’

हरियाणा के नूंह जिले में जुलाई में हुई हिंसा एवं राजस्थान में दो मुस्लिमों की हत्या के मामले में गोरक्षक मोनू मानेसर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

अधिकारियों के अनुसार, नूंह की एक अदालत से ‘ट्रांजिट रिमांड’ मिलने के बाद उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया। नूंह पुलिस ने उसे कथित तौर पर गुरुग्राम के मानेसर से गिरफ्तार किया।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM