खबरे |

खबरे |

Farmer Protest 2024: किसान आंदोलन जारी, हरियाणा के 7 जिलों में फिर इंटरनेट बंद

By : DISHANT

Published : Feb 18, 2024, 11:47 am IST
Updated : Feb 18, 2024, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
Farmer Protest 2024: internet shut down again in 7 districts of Haryana news in hindi
Farmer Protest 2024: internet shut down again in 7 districts of Haryana news in hindi

पहले 13 और 15 फरवरी को मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बढ़ाया गया था

Farmer Protest 2024: किसानों के आंदोलन को देखते हुए, हरियाणा सरकार ने सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर रोक लगा दी है। इंटरनेट संबंधी सेवाओं पर प्रतिबंध 19 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं। सरकार ने इससे पहले 13 और 15 फरवरी को मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बढ़ाया था। जिसको लेकर सरकार की और से इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया था।

7 जिलों में इंटरनेट बंद   7 जिलों में इंटरनेट बंद

गौरतलब है कि 'दिल्ली चलो' मार्च के पांचवें दिन भी हरियाणा की सीमा से लगे पंजाब ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य  की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाना जारी रखा। वहीं शंभू और खनोरी बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी है। 

ये भी पढ़ें :Farmer Protest Dilli Chalo March 2024:केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की आज चौथे दौर की वार्ता, चंडीगढ़ में होगी बैठक

किसानों की मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, किसानों के कल्याण के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन और ऋण माफी, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय और कई अन्य मांगें शामिल हैं। जिसको लेकर आज एक बार फिर सरकार के मंत्रियों के साथ किसान बात करेंगे लेकिन ऐसे में देखना अहम होगा की क्या सरकार के साथ किसानों की मीटिंग सफल रहती है या नहीं। 

(For more news apart from Farmer Protest : Farmer Protest 2024: internet shut down again in 7 districts of Haryana News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: punjab

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM