Panchkula News: समलोठा देवी मंदिर में माथा टेक कर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, एक की मौत, 4 घायल

खबरे |

खबरे |

Panchkula News: समलोठा देवी मंदिर में माथा टेक कर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, एक की मौत, 4 घायल
Published : Apr 18, 2024, 4:52 pm IST
Updated : Apr 18, 2024, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Panchkula Samlotha Mandir Family Car Accident One Death
Haryana Panchkula Samlotha Mandir Family Car Accident One Death

जानकारी के अनुसार गांव मुलाना, जिला अंबाला से एक परिवार माता समलोठा देवी के दर्शन के लिए आया था।

Panchkula News: समलोठा देवी मंदिर में मां के दर्शन कर मुलाना से अंबाला लौट रहे एक परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। मोरनी-रायपुरानी रोड पर पीर की दरगाह के पास कार सड़क से 30 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार में सवार परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर पहुंचे और सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुरानी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. जबकि परिवार के दो बच्चों समेत चार घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मोरनी चौकी प्रभारी रवि प्रकाश ने दी है।

Haryana News: सोनीपत में एक युवक की गोली मारकर हत्या, बाजार जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार गांव मुलाना, जिला अंबाला से एक परिवार माता समलोठा देवी के दर्शन के लिए आया था। दर्शन से लौटते समय कार चला रहे नवनीत शर्मा ने गांव प्लासरा के पास सड़क किनारे हैंड ब्रेक की मदद से अपनी कार महिंद्रा एक्सयूवी-700 रोकी। कार ढलान पर थी इसलिए नवनीत ने कार रोकने की कोशिश की लेकिन वह खाई में पलट गई। हादसे में नवनीत को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। नवनीत की पत्नी, मां और दो बच्चे घायल हो गए।

रायपुरानी स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ संजीव गोयल ने बताया कि नवनीत को गंभीर चोटें आई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. उसे मृत घोषित कर दिया गया है.

(For more news apart from Haryana Panchkula Samlotha Mandir Family Car Accident One Death News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM

कुछ दिन पहले खिलाफ बोलने वाले Dalvir Goldy अब Partap Bajwa की कर रहे हैं प्रशंसा

12 Apr 2025 2:15 PM

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM