खबरे |

खबरे |

Haryana News: हरियाणा में एक भी अग्निवीर बिना नौकरी के नहीं रहेगा- अमित शाह
Published : Sep 18, 2024, 1:35 pm IST
Updated : Sep 18, 2024, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Not a single Agniveer will be left without a job in Haryana, Amit Shah news in hindi
Not a single Agniveer will be left without a job in Haryana, Amit Shah news in hindi

नायब सैनी सरकार 24 फसलें एमएसपी पर खरीदेगी। शाह ने वादा किया कि फसलों का एक-एक दाना खरीदेंगे।

Haryana News In Hindi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक भी अग्निवीर बिना नौकरी के नहीं रहेगा। इसकी जिम्मेवारी भाजपा की है। केंद्रीय गृह विभाग अग्निवीरों को पुलिस की नौकरी में 20 प्रतिशत आरक्षण देगा। सबको पेंशन वाली नौकरी मिलेगी। साथ ही हरियाणा सरकार भी अपने हर अग्निवीर को नौकरी देगी।

नायब सैनी सरकार 24 फसलें एमएसपी पर खरीदेगी। शाह ने वादा किया कि फसलों का एक-एक दाना खरीदेंगे। उन्होंने आरक्षण पर भाजपा का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक भाजपा है आरक्षण को कोई छू नहीं सकता। प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वह होता है। मैं जो बोलता हूं वह करता हूं।

वह मंगलवार दोपहर बादभिवानी जिले के लोहारू में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हरियाणा ने धाकड़ वीर जवान दिए, धाकड़ खिलाड़ी दिए और पूरे देश का पेट भरने वाले धाकड़ किसान दिए। हरियाणा में कांग्रेस अग्निवीर को लेकर भ्रम फैला रही है। हुड्‌डा एंड कंपनी का काम झूठ फैलाना है। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आरक्षण पर घेरते हुए कहा कि वह हर भाषा में झूठ बोलने की मशीन हैं।

वह विदेश में कहते हैं कि हम आरक्षण खत्म कर देंगे। जब तक भाजपा है हम आरक्षण को छूने भी नहीं देंगे। सैनिक जवानों को साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सेना में सबसे ज्यादा जवान भेजने वाला प्रदेश है। यहां के सैनिक 40 सालों से वन रैंक, वन पेंशन की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने नहीं दी। मोदी ने इसे लागू कराया।

(For more news apart from Not a single Agniveer will be left without a job in Haryana, Amit Shah news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM