खबरे |

खबरे |

हरियाणा के जींद में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच की मौत
Published : Jun 20, 2023, 6:45 pm IST
Updated : Jun 20, 2023, 6:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Horrific road accident in Haryana's Jind
Horrific road accident in Haryana's Jind

एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

जींद (हरियाणा) : जींद जिले के सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्जन गांव के नजदीक मंगलवार को जींद-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राकेश (42) अपनी पत्नी कविता (38) और चार बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पानीपत से जींद की ओर आ रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में राकेश, कविता और उनके बच्चे किरण (12), अमित(10) और अरमान (पांच) की मौत हो गई जबकि घटना में शीरत (आठ) घायल है। सिविल लाइन के थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि परिवार हिसार जिले के बरवाला खंड के अंतर्गत आने वाले खरकड़ा गांव का निवासी था और हादसे के समय जींद से पानीपत जा रहा था।

मृतक राकेश की मां बिंदु देवी ने बताया कि राकेश के ससुर की मौत हो गई थी और कविता बच्चों के साथ सोमवार को शोकसभा में शामिल होने मायके गई हुई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM