खबरे |

खबरे |

हरियाणा: गुरुग्राम में छोटे से विवाद के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Published : Oct 20, 2023, 11:33 am IST
Updated : Oct 20, 2023, 11:33 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आशीष (20) (मृतक) अपने दोस्त के साथ रामलीला देखने गया था उसी दौरान उसका विवाद हो गया।

गुरुग्राम (हरियाणा) : हरियाणा के गुरुग्राम जिले में शुक्रवार तड़के दो लोगों के साथ हुए विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना भीम नगर इलाके की है, जब आशीष (20) (मृतक) अपने दोस्त के साथ रामलीला देखने गया था उसी दौरान उसका विवाद हो गया।  पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल विवाद की वजह का पता नहीं चला है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और भीम नगर निवासी आशीष को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष के चाचा सूरज द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उनका भतीजा बृहस्पतिवार रात अपने दोस्त करण के साथ रामलीला देखने गया था। रात करीब एक बजे सूरज को सूचना मिली कि आशीष को किसी ने गोली मार दी है।

सूरज ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘जब मैं अस्पताल पहुंचा तो वहां मौजूद आशीष के दोस्त करण और धीरज ने बताया कि निशी और रोहन नाम के दो लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था और उन्होंने उसे गोली मार दी।’’ पुलिस के मुताबिक आशीष को रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर रामलीला पंडाल के पीछे गोली मारी गई।

पुलिस ने बताया कि सूरज की शिकायत पर निशी और रोहन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा इरादा) और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवाद के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक बहीराम कटारिया ने बताया कि आरोपी फरार हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM