खबरे |

खबरे |

हरियाणा में कृषि को बढ़ावा देने के लिए भारत-इजरायल उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन
Published : Jan 23, 2023, 10:50 am IST
Updated : Jan 23, 2023, 10:50 am IST
SHARE ARTICLE
India-Israel Center of Excellence to promote agriculture inaugurated in Haryana
India-Israel Center of Excellence to promote agriculture inaugurated in Haryana

इस मौके पर इजरायली राजदूत ने कहा, "यह इजराइल और भारत के बीच कृषि सहयोग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

चंडीगढ़ : भारत-इजरायल कृषि परियोजना के तहत स्थापित उत्कृष्टता केंद्र का रविवार को हरियाणा के भिवानी जिले में उद्घाटन किया गया। इस केंद्र की शुरुआत से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कृषि उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और भारत में इजरायल के राजदूत नौर गिलॉन मौजूद रहे।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक, भारत-इजरायल कृषि परियोजना के हिस्से के रूप में विकसित यह केंद्र बागवानी फसलों पर केंद्रित है।

इस मौके पर इजरायली राजदूत ने कहा, "यह इजराइल और भारत के बीच कृषि सहयोग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारे देश पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने के करीब हैं। यह आधिकारिक तौर पर खोला जाने वाला 30वां उत्कृष्टता केंद्र है।"

गिलॉन ने कहा, ''इस केंद्र के साथ अब भारत के विभिन्न राज्यों में 30 पूरी तरह सक्रिय उत्कृष्टता केंद्र हैं। ऐसे कई अन्य केंद्र अभी योजना के स्तर पर हैं। ये केंद्र स्थानीय फसलों में विविधता लाने और उपज की गुणवत्ता में सुधार करते हुए किसानों की उपज और उत्पादकता बढ़ा रहे हैं।''

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM