Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए भाजपा जिम्मेदार, कीमत चुकानी पड़ेगी: प्रियंका गांधी

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए भाजपा जिम्मेदार, कीमत चुकानी पड़ेगी: प्रियंका गांधी
Published : May 23, 2024, 3:03 pm IST
Updated : May 23, 2024, 3:03 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP responsible for unemployment, corruption in Haryana, will have to pay the price: Priyanka Gandhi
BJP responsible for unemployment, corruption in Haryana, will have to pay the price: Priyanka Gandhi

उन्होंने कहा,‘‘जनता बेतहाशा महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की अस्थिरता से तंग आ चुकी है और एक बड़ा बदलाव लाने जा रही है।’’

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने हरियाणा में ‘‘बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई’’ के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार की बृहस्पतिवार को आलोचना की। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है जिसकी कीमत यहां के युवाओं को चुकानी पड़ रही है।’’

उन्होंने कहा,‘‘जनता बेतहाशा महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की अस्थिरता से तंग आ चुकी है और एक बड़ा बदलाव लाने जा रही है।’’ प्रियंका ने कहा,‘‘ प्रदेश में पार्टी की जबरदस्त लहर है। कांग्रेस राज्य की सभी सीटें भारी अंतर से जीतेगी।’’

प्रियंका ने इससे पहले हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार कुमारी सैलजा के पक्ष में रोड शो का नेतृत्व किया। शोडशो लगभग एक घंटे तक जारी रहा और इस दौरान प्रियंका, सैलजा और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ एक खुले वाहन में खड़ी रहीं और उन्होंने हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया।

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में 99 मतदान केंद्रों की कमान संभालेंगी महिलाएं , 96 पर युवा कर्मचारियों को जिम्मेदारी

हरियाणा में प्रियंका का यह पहला रोड शो है। रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का ध्वज लिए हुए थे और उन्होंने ‘‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’’ के नारे लगाए। साथ ही प्रियंका पर फूल बरसाए।

कुमारी सैलजा हरियाणा में कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा हैं और उनका मुकाबला भाजपा के अशोक तंवर से है। तंवर पहले कांग्रेस में थे और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।

(For more news apart from BJP responsible for unemployment, corruption in Haryana, will have to pay the price: Priyanka Gandhi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM