खबरे |

खबरे |

Farmer protest 13th day: हरियाणा के 7 जिलों में हटा इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध

By : DISHANT

Published : Feb 25, 2024, 11:56 am IST
Updated : Feb 25, 2024, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
Farmer protest 13th day: Internet ban lifted in 7 districts of Haryana
Farmer protest 13th day: Internet ban lifted in 7 districts of Haryana

11 दिनों से बंद दिल्ली के टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर को भी अस्थायी तौर पर खोल दिया गया है।

Farmer protest 13th day:  हरियाणा में किसानों के विरोध प्रदर्शन का आज रविवार 25 फरवरी को 13वां दिन है। पंजाब के किसान शंभू और  खनोरी बॉर्डर पर अपनी जायज मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। उन्होंने दिल्ली की ओर मार्च करने का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे घर वापस नहीं जाएंगे।

आज शंभू और खनोरी बॉर्डर पर किसान विश्व व्यापार संगठन का सम्मेलन करेंगे। इसके जरिए देशभर के किसानों को जागरूक करने की योजना बनाई गई है। इस दौरान कई विशेषज्ञों के इस सम्मेलन के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं इस बीच हरियाणा वासियों को बड़ी राहत मिली है। इस दौरान हरियाणा के 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है। गौर हो की 11 फरवरी सुबह 6 बजे से अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट बंद कर दिया गया था,जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इसके अलावा किसानों के दिल्ली की ओर मार्च को देखते हुए 11 दिनों से बंद दिल्ली के टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर को भी अस्थायी तौर पर खोल दिया गया है। दिल्ली पुलिस की ओर से टिकरी बॉर्डर पर रखे गए कंटेनर और पत्थर हटा दिए गए। हालांकि शुरुआत में एक तरफ की सड़क खोली गई है। इसके अलावा झाडोदा बॉर्डर पर भी साइड मूवमेंट शुरू हो गया है। इससे दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली है।

गौर हो की जहां किसानों में अभी सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। वहीं आने वाले दिनों में सरकार इस मसले का कैसे हल निकालेगी ये देखने वाली बात होगी।

(For more news apart from Delhi border: Farmer protest 13th day: Internet ban lifted in 7 districts of Haryana News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: delhi

Location: India, Haryana, Panipat

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM