खबरे |

खबरे |

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में आप के लिए चुनाव प्रचार करेंगी सुनीता केजरीवाल
Published : Jul 26, 2024, 6:19 pm IST
Updated : Jul 26, 2024, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Assembly Elections Sunita Kejriwal will campaign for AAP in Haryana
Haryana Assembly Elections Sunita Kejriwal will campaign for AAP in Haryana

हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Haryana Assembly Elections News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दो दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला, भिवानी और रोहतक में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार करेंगी। पार्टी ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल फिलहाल आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। पार्टी ने कहा, "सुनीता केजरीवाल शनिवार से राज्य का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगी। वह अंबाला, भिवानी और रोहतक जाएंगी।"

पिछले सप्ताह सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान 'केजरीवाल की गारंटी' की घोषणा की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान वह दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में आप उम्मीदवारों के लिए सक्रिय प्रचारक थीं। इस महीने की शुरुआत में, आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ने की अपनी मंशा की घोषणा की थी।

हरियाणा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अभी तक सदन में अपना खाता नहीं खोला है। लोकसभा चुनाव में आप के हरियाणा प्रदेश इकाई प्रमुख सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र सीट पर भाजपा के नवीन जिंदल ने हराया था। आप ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था।

(For More News Apart from Haryana Assembly Elections Sunita Kejriwal will campaign for AAP in Haryana, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM