खबरे |

खबरे |

Kaun Banega Crorepati 15 Junior Week: करोड़पति बना 8वीं कक्षा का छात्र; KBC जूनियर में जीते एक करोड़ रुपये
Published : Nov 27, 2023, 7:05 pm IST
Updated : Nov 27, 2023, 7:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Kaun Banega Crorepati 15 Junior Week
Kaun Banega Crorepati 15 Junior Week

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी बच्चे की सफलता पर बधाई दी है.

8th class student becomes millionaire : कहते हैं हुनर ​​उम्र का मोहताज नहीं होता. ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें बच्चों ने कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल की है। ऐसा ही एक कारनामा हरियाणा के एक छोटे बच्चे ने किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी बच्चे की सफलता पर बधाई दी है.

दरअसल, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के 8वीं कक्षा के छात्र मयंक ने कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में 1 करोड़ रुपये का इनाम जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है. इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मयंक के परिवार को फोन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मुख्यमंत्री खट्टर ने मयंक के पिता से फोन पर बात की और उन्हें चंडीगढ़ आने का निमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री ने मयंक के पिता से हुई बातचीत के अंश भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं. उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''हरियाणा के महेंद्रगढ़ के 8वीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र मयंक ने अपने ज्ञान और कौशल से केबीसी जूनियर में 1 करोड़ रुपये की राशि जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है.'' .

आपको बता दें कि सोनी टीवी का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन15 अपना 'किड्स जूनियर वीक' मना रहा है। इस शो में हरियाणा के रहने वाले मयंक भी हॉट सीट पर पहुंचे. मयंक ने अपने ज्ञान और शानदार जवाबों से शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर दिया.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM