खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh weather: आज रात से फिर हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम,  बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

By : DISHANT

Published : Apr 2, 2024, 3:20 pm IST
Updated : Apr 2, 2024, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Weather will change again in Himachal Pradesh from tonight news in hindi
Weather will change again in Himachal Pradesh from tonight news in hindi

दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 अप्रैल को सक्रिय होगा। इसके चलते अगले 48 घंटों तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Himachal Pradesh weather news in hindi: हिमाचल प्रदेश में 2 दिन धूप खिलने के बाद फिर मौसम बदलेगा। कल से अगले 5 दिनों तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके चलते छह अप्रैल तक पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, पहला पश्चिमी विक्षोभ आज रात सक्रिय होगा। इसके चलते अगले 2 दिनों तक प्रदेश के मैदानी इलाकों को छोड़कर मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 अप्रैल को सक्रिय होगा। इसके चलते अगले 48 घंटों तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस अवधि के दौरान चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी हो सकती है।

जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 3 से 5 अप्रैल तक कुछ जगहों पर तूफान और बिजली गिरने के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। सात अप्रैल से राज्य में मौसम साफ होने की उम्मीद है। अप्रैल के महीने में बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ों में गर्मी महसूस नहीं होती है। स्थिति यह है कि शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी, किन्नौर, लाहौल स्पीति और कांगड़ा जिलों के कुछ क्षेत्रों में अभी भी सुबह और शाम के समय सर्दी जैसी ठंड पड़ रही है।

(For more news apart from Weather will change again in Himachal Pradesh from tonight news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM