खबरे |

खबरे |

सभी जिलों में हेलीपोर्ट होने से हिमाचल प्रदेश में मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा: सुक्खू
Published : Jan 3, 2023, 5:55 pm IST
Updated : Jan 3, 2023, 5:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Having heliports in all districts will boost tourism in Himachal Pradesh: Sukhu
Having heliports in all districts will boost tourism in Himachal Pradesh: Sukhu

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और संस्थान जरूरत के हिसाब से खोले जाएंगे।

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि सभी जिलों में हेलीपोर्ट होने से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।  यहां तपोवन के समीप ‘‘आभार रैली’’ में हिस्सा लेने पहुंचे सुक्खू ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी कि एक साल के भीतर सभी जिला मुख्यालयों हेलीपोर्ट हो।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा-गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के संबंध में अवसरंचना परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों के प्रभावों की समीक्षा करने के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन की मंजूरी दी जा चुकी है और सरकार धर्मशाला में पर्यटकों का प्रवास बढ़ाने की संभावनाओं के बारे में सोचेगी।

पिछली भाजपा सरकार द्वारा एक अप्रैल, 2022 के बाद घोषित परियोजनाओं को गैर अधिसूचित करने के संबंध में सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए बिना बजट आवंटन के ही नये संस्थान खोल दिए गए थे। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और संस्थान जरूरत के हिसाब से खोले जाएंगे।

सुक्खू के साथ कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश सह-प्रभारी ताजिंदर सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ''विधानसभा चुनावों में कांगड़ा में मिले भारी जनसमर्थन से मैं अभिभूत हूं और मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जिले का हर क्षेत्र में विकास करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा।''

मुख्यमंत्री बुधवार से शुरू हो रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र में हिस्सा लेने के लिए धर्मशाला आए हैं।. इस तीन दिवसीय सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाने के साथ साथ, विधानासभा अध्यक्ष का चुनाव और राज्यपाल का अभिभाषण शामिल है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM