खबरे |

खबरे |

Mandi Car Accident News: हिमाचल के मंडी में बड़ा हादसा, 4 महिलाओं सहित 5 की मौत
Published : Nov 3, 2023, 3:37 pm IST
Updated : Nov 3, 2023, 3:37 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बीते 72 घंटे में मंडी जिले में यह दूसरा बड़ा हादसा है.

Mandi Car Accident News In Hindi: हिमाचल प्रदेश के मंडी एक दर्दनाक हादसा (Mandi Road Accident) हो गया है. यहां जिले के करसोग (Karsog) के अलसिंडी में एक टाटा सूमो कार खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 अन्य घायल हो गए.

बता दें कि यह हादसा मंडी- शिमला मार्ग (Shimla-Mandi Road) पर शुक्रवार साढ़े 11 बजे के करीब हुआ. मिली जानकारी के अनुसार महिला मंडल की सदस्य सूमों में कहीं जा रही थी तभी अलसिंडी में एक मोड़ से गाड़ी नीचे खाई में गिरी और फिर नाले में जा पहुंची और इस दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं और ड्राइवर की मौके पर ही जान चली गई. वहीं छह घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

मिली जानकाकी के अनुसार महिलाएं कृषि विभाग के शिविर में जा रही थी तभी यह हादसा हो गया. सभी महिलाएं जस्सल गांव  की रहने वाली थी.

72 घंटे में मंडी जिले में यह दूसरा बड़ा हादसा

गौरतलब है कि बीते 72 घंटे में मंडी जिले में यह दूसरा बड़ा हादसा है. इससे पहले करवाचौथ के दिन मंडी के कोटली के पास भी बड़ा हादसा हो गया था. इसमें तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई थी.  सभी शादी से लौट रहे थे.
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM