खबरे |

खबरे |

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, मांगी वित्तीय सहायता
Published : Aug 4, 2023, 6:53 pm IST
Updated : Aug 4, 2023, 6:53 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने राज्य को सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की तथा उन्हें भारी वर्षा के कारण इस पर्वतीय राज्य को हुए नुकसान के बारे में बताया। 

यहां जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मोदी को बताया कि हाल में भारी वर्षा के कारण राज्य को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री को बताया कि राजमार्ग, संपर्क मार्ग और सिंचाई, बिजली एवं जलापूर्ति योजनाओं को बड़ा नुकसान हुआ तथा सरकारी एवं निजी संपत्तियों को काफी क्षति पहुंची।.

बयान के मुताबिक सुक्खू ने प्रधानमंत्री को बाढ़ की वजह से राज्य में लारजी परियोजना को हुई क्षति के बारे में बताया तथा केंद्र से राहत एवं सेवाओं/सुविधाओं की बहाली के अभियानों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता देने का अनुरोध किया।

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने सुक्खू की बात ध्यान से सुनी तथा उनसे कहा कि एक केंद्रीय दल बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने लिए हिमाचल प्रदेश भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट मिल जाने के बाद वित्तीय सहायता जारी की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने राज्य को सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

CM सुक्खू ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की थी और उनसे 2000 करोड़ रुपये की तत्काल राहत राशि की मांग की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM