खबरे |

खबरे |

हिमाचल के बागबान परेशान, सेब की पेटियां एक तिहाई दाम में बिक रहीं : प्रियंका गांधी
Published : Sep 6, 2023, 2:57 pm IST
Updated : Sep 6, 2023, 2:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में भारी बारिश के कारण जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है।

New Delhi:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में अडाणी समूह द्वारा सेब की खरीद का मूल्य जारी किए जाने के कारण सेब की पेटियां पहले के मुकाबले एक तिहाई कम दाम में बिक रही हैं जिससे बागबान परेशान हैं।

उन्होंने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ‘लूट’ को रोकने के लिए कुछ कर क्यों नहीं रहे हैं? उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपदा के इस कठिन दौर में जहां हिमाचल प्रदेश के बाग़बानों पर पहले से ही परेशानियों का पहाड़ टूट रहा था, प्रधानमंत्री जी के मित्र अडानी उनकी परेशानियों को क्यों बढ़ा रहे हैं?’’

प्रियंका गांधी ने कहा कि खबरों के मुताबिक़ अडाणी द्वारा खरीद के दाम जारी करने के बाद सेब की पेटियां पहले के मुकाबले एक तिहाई कम दाम में बिक रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपदा के समय ऐसा करना शर्मनाक है। जहां हिमाचल प्रदेश के किसानों और बाग़बानों को मदद की ज़रूरत है, वहां उन्हें तोड़ा जा रहा है ।’’ कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री जी इस लूट को रोकने के लिए कुछ कर क्यों नहीं रहे?’ अडाणी समूह की इस मामले पर अभी प्रतिक्रिया नहीं आई है। हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में भारी बारिश के कारण जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM