खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश : चौरा में भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 बाधित, वाहनों की कतारें लगीं
Published : Oct 7, 2023, 1:49 pm IST
Updated : Oct 7, 2023, 1:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Representational image
Representational image

मार्ग पर यातायात बहाली का काम जोरों पर है और मलबा हटाया जा रहा है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चौरा में हिंदुस्तान-तिब्बत रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग-5) पर भारी भूस्खलन के बाद जनजातीय जिले किन्नौर का राज्य की राजधानी शिमला से संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार रात किन्नौर जिले के प्रवेश द्वार पर प्राकृतिक सुरंग के पास विशाल पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे पैदल आवाजाही भी बाधित हो गई। सेब की फसल का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है, जिसके चलते प्रभावित जगह के दोनों ओर ट्रकों सहित बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि मार्ग पर यातायात बहाली का काम जोरों पर है और मलबा हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी चट्टान को तोड़कर हटाने के लिए भारी मशीन तैनात की गई है ताकि रास्ते को जल्द से जल्द खोला जा सके। इससे पहले भी सात सितंबर की रात को भारी भूस्खलन के बाद चौरा से कुछ किलोमीटर पहले नुगलसारी के पास एनएच-5 अवरुद्ध हो गया था। तब सड़क को यातायात के लिए खोलने में लगभग 10 दिन लग गए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM