खबरे |

खबरे |

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश, 'येलो अलर्ट' जारी
Published : Jul 12, 2024, 4:23 pm IST
Updated : Jul 13, 2024, 1:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Weather Update News In Hindi
Himachal Weather Update News In Hindi

13, 14, 17 और 18 जुलाई को भारी बारिश होने, बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 13, 14, 17 और 18 जुलाई को भारी बारिश होने, बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद शिमला में चार, मंडी और कांगड़ा जिले में तीन-तीन सहित कुल दस सड़कें बंद हैं।

धर्मशाला में 12.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि पालमपुर में 6.2 मिमी, शिमला में 3.5 मिमी, डलहौजी में 3 मिमी, कांगड़ा में 2.3 मिमी, चंबा और सराहन में दो-दो मिमी बारिश हुई।

मौसम कार्यालय के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में एक जुलाई से 12 जुलाई तक 81.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 85.6 मिमी से 4 फीसदी कम है। मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये अलर्ट हैं... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत है)।विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। (pti)

(For More News Apart from Himachal Weather Update news in hindi , Stay Tuned To Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM