Kamlesh Thakur News: देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस की जीत, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की बड़ी जीत

खबरे |

खबरे |

Kamlesh Thakur News: देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस की जीत, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की बड़ी जीत
Published : Jul 13, 2024, 12:26 pm IST
Updated : Jul 13, 2024, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Big victory for Kamlesh Thakur, wife of CM Sukhu news in hindi
Big victory for Kamlesh Thakur, wife of CM Sukhu news in hindi

मुख्यमंत्री का अपना काम है और देहरा के लोगों के प्रति मेरी अपनी जिम्मेदारी है- कमलेश ठाकुर

Kamlesh Thakur News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। बता दें की इस सीट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर विधानसभा चुनाव के लिए उतरी थी जिन्होंने बड़ी जीत हासिल की है। वे बड़ी बढ़त के साथ लगातार आगे बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ से 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। आज सभी उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला हो जाएगा। इन सीटों पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था। खास बात यह है कि कांग्रेस ने देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। अब तक 6 राउंड हो चुके हैं, 6वें राउंड में मुख्यमंत्री की पत्नी ने देहरा सीट से बाजी पलट दी है, उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी होशियार सिंह को हरा दिया है।

गौर हो कि इस जीत के बाद मीडिया से बाद करते हुए विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार व CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा, "मैं इसका पूरा श्रेय जनता को दूंगी कि उन्होंने हमारा इतना साथ दिया। मुख्यमंत्री का अपना काम है और देहरा के लोगों के प्रति मेरी अपनी जिम्मेदारी है, दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे..."

ऐसे में उनका जीतना फिलहाल तय है, लेकिन उनकी जीत को लेकर अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

(For more news apart from Big victory for Kamlesh Thakur, wife of CM Sukhu news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM