खबरे |

खबरे |

HPSSC Question Paper Leaked: HPSSC प्रश्न पत्र लीक मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
Published : Feb 14, 2024, 3:47 pm IST
Updated : Feb 14, 2024, 3:47 pm IST
SHARE ARTICLE
HPSSC question paper leak case Update News In Hindi
HPSSC question paper leak case Update News In Hindi

अधिकारी के मुताबिक तीनों अप्रैल 2023 में आयोजित हिमाचल प्रदेश सचिवालय परीक्षा (लिपिक) में शामिल हुए थे।

HPSSC question paper leak case Update News In Hindi: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) प्रश्नपत्र लीक मामले में सतर्कता विभाग की विशेष जांच टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों में हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त निरीक्षक रवि की पत्नी, बहन और जीजा शामिल हैं। रवि को नौ फरवरी को ढाबा मालिक सोहन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी के मुताबिक तीनों अप्रैल 2023 में आयोजित हिमाचल प्रदेश सचिवालय परीक्षा (लिपिक) में शामिल हुए थे। सतर्कता विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी हैं एवं और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

सतर्कता विभाग ने नौ फरवरी को सेवानिवृत्त निरीक्षक और ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी उनके मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा होने के बाद हुई। अधिकारी ने बताया कि इन्होंने कथित तौर पर सचिवालय लिपिक श्रेणी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक किए थे जिसके परिणाम अब तक लंबित है।

एचपीएसएससी को 23 दिसंबर 2022 को प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा होने के दो महीने बाद फरवरी में भंग कर दिया गया था। एचपीएसएससी के स्थान पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) का गठन किया गया है।

(For more news apart from  HPSSC question paper leak case Update News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM