खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh By-Election News: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, हाईकमान से करेंगे प्रत्याशियों पर चर्चा
Published : Jun 14, 2024, 2:32 pm IST
Updated : Jun 14, 2024, 2:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh CM Sukhu leaves for Delhi, congress news in hindi
Himachal Pradesh CM Sukhu leaves for Delhi, congress news in hindi

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान से बातचीत के लिए आज दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Himachal Pradesh By-Election News In Hindi: हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के टिकटों को लेकर आज दिल्ली में चर्चा होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान से बातचीत के लिए आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से टिकट पर चर्चा करेंगे।

राज्य की नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 21 जून तक नामांकन भरे जा सकेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस के टिकट पर अगले दो दिनों में फैसला हो सकता है।

कांग्रेस मुख्यमंत्री सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा (बिट्टू) को हमीरपुर से टिकट दे सकती है। इस सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा भी टिकट के दावेदारों की दौड़ में हैं। नालागढ़ में बावा हरदीप और देहरा में डॉ. राजेश के नाम पर विचार किया जा रहा है।

देहरा में टिकट चाहने वालों में केसीसी बैंक के निदेशक चौधरी सुनील कश्यप, कामगार बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर और पूर्व डीजीएम सतीश ठाकुर भी टिकट के दावेदारों की दौड़ में हैं। हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। इस संबंध में निर्वाचन विभाग आज अधिसूचना जारी करेगा। 10 जुलाई को वोटिंग होगी और 13 जुलाई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

(For more news apart from Himachal Pradesh CM Sukhu leaves for Delhi news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM