खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश के कसौली में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
Published : Mar 16, 2023, 6:54 pm IST
Updated : Mar 16, 2023, 6:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Car falls into ditch in Himachal Pradesh's Kasauli, three killed
Car falls into ditch in Himachal Pradesh's Kasauli, three killed

हादसे में घायल हुए दो लोगों को परवाणु के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया।

शिमला :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कसौली-परवाणु मार्ग पर जंगेशु गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार में सवार पांच लोग कसौली से परवाणु की ओर जा रहे थे, तभी चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में हिमाचल के नालागढ़ के पास अभीपुर गांव के सूरज ठाकुर, नालागढ़ के ही शुभम और कुरुक्षेत्र के संगम की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में घायल हुए दो लोगों को परवाणु के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM