खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: मंडी संसदीय क्षेत्र में बड़ा चुनावी मुकाबला, एक तरफ प्रदेश के युवा नेता दूसरी तरफ बॉलीवुड क्वीन

By : DISHANT

Published : Apr 16, 2024, 12:20 pm IST
Updated : Apr 16, 2024, 12:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Mandi parliamentary constituency election news in hindi
Mandi parliamentary constituency election news in hindi

मंडी सीट किसको मिलेगी ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

Himachal Pradesh News in Hindi: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में इस बार होने वाला लोकसभा चुनाव एक अनोखा चुनावी मुकाबला होगा। क्योंकि इस सीट पर जहां हिमाचल प्रदेश में भाजपा की और से बॉलीवुड की रानी कंगना रनौत चुनावी मैदान में है, वहीं उनका सामना प्रदेश के शाही परिवार के वंशज कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ होगा। ऐसे में मंडी सीट किसको मिलेगी ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद दोनों पार्टियों में बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं लगातार दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे को घेरने में लगे हुए है। ऐसे में भाजपा के बयानों की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मंडी से कंगना रनौत चुनाव लड़ेंगी, उन्होंने बीते दिनों विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा था। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही विक्रमादित्य सिंह को छोटा पप्पू कहकर उनपर कटाष किया था। लेकिन अब इस पर लगातार प्रदेश में राजनीति गरमा रही है। वहीं उनके बयान पर खुद विक्रमादित्य भी खासे नाराज नजर आए।

विक्रमादित्य ने कंगना के बयान का दिया जवाब

विक्रमादित्य ने कंगना रनौत के छोटा पप्पू कहने वाले बयान पर कहा की वे उनकी बड़ी बहन है। उन्होंने उनके द्वारा इस्तेमाल की गई शब्दावली पर अपना रोष व्यक्त करते हुए उन्हें कोटी-कोटी नमन करने की बात कही। उन्होंने इस तरह की बयानबाजी को लेकर निराशा व्यक्त की और लोगों के मुद्दों पर बात करने की सलाह दी।

गौर हो कि 35 वर्षीय विक्रमादित्य दो बार के विधायक और सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं, जबकि कंगना अपनी राजनीतिक की शुरुआत कर रही हैं। ऐसे में इस सीट पर होने वाले इस चुनाव को लेकर हर किसी की नजर रहेगी। क्योंकि इस सीट पर होने वाली लड़ाई राजनीति मुद्दों के साथ लोगों के विकास के दावों पर लड़ी जाएगी। ऐसे में किसको जीत मिलेगी ये बड़ा सवाल है।

(For more news apart from Mandi parliamentary constituency news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM