खबरे |

खबरे |

Himachal Weather Update: प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट
Published : Oct 16, 2023, 12:59 pm IST
Updated : Oct 16, 2023, 12:59 pm IST
SHARE ARTICLE
 Image used for representational purposes only
Image used for representational purposes only

डलहौजी में छह सेमी बारिश हुई जबकि शिमला, सोलन, मशोबरा, नारकंडा, पालमपुर और पोंटा साहिब में एक से चार मिलीमीटर बारिश हुई।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश और राज्य के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी देते हुए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राज्य में मंगलवार तक जारी रहने के आसार हैं और बुधवार से यह दौर थमने की संभावना है। सिरमौर में चुडधार पर्वतमाला, कुल्लू में रोहतांग दर्रा और जलोरी दर्रा और शिमला में हाटू पीक और चांशल में बर्फबारी हुई। राज्य की राजधानी में बादल छाए रहे और शहर के साथ-साथ सोलन में भी बारिश हुई। डलहौजी में छह सेमी बारिश हुई जबकि शिमला, सोलन, मशोबरा, नारकंडा, पालमपुर और पोंटा साहिब में एक से चार मिलीमीटर बारिश हुई।

जनजातीय लाहौल और स्पिति जिले के केलांग में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि ऊपरी इलाके और पर्वतीय दर्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM