खबरे |

खबरे |

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हिंसा भड़काने का लगाया आरोप, कहा- 'कुछ दल देश में शांति देखकर खुश नहीं'
Published : Jul 17, 2023, 10:48 am IST
Updated : Jul 17, 2023, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

उन्होंने कहा कि कुछ दल देश में शांति होने से सहज नहीं हैं और कांग्रेस उनमें से एक है।

हिमाचल प्रदेश:  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर अपने नेताओं को मणिपुर भेजने और वहां हिंसा ‘भड़काने’ का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि कुछ दल देश में शांति देखकर खुश नहीं हैं।

हमीरपुर में संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी दावा करती है कि मणिपुर हिंसा से ग्रस्त है और दूसरी ओर इसके नेता बिना किसी कारण पूर्वोत्तर राज्य की यात्रा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''बीते 10 दिन में मणिपुर से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है लेकिन कांग्रेस अपने नेताओं को वहां भेजकर हिंसा भड़काना चाहती है जो स्वीकार्य नहीं है।''

उन्होंने कहा कि कुछ दल देश में शांति होने से सहज नहीं हैं और कांग्रेस उनमें से एक है।

ठाकुर, राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए अपने हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बड़ी आपदा की स्थिति में भी आम आदमी को नहीं बख्शा और उसने डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ा दिया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने बिलासपुर जिले का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बताया कि 11 लोगों की जान चली गई है और 359 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM