खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश : करेरी झील के पास फंसे 26 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Published : Jun 19, 2023, 6:53 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 6:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh: 26 tourists stranded near Kareri Lake rescued
Himachal Pradesh: 26 tourists stranded near Kareri Lake rescued

अधिकारियों ने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें धर्मशाला लाया गया।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण करेरी झील के पास फंसे पर्यटकों सहित कुल 26 लोगों को पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों ने संयुक्त प्रयास से बचा लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश की वजह से एक नाले में पानी भर जाने के कारण झील में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कांगड़ा पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने रविवार रात को बचा लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक पर्यटक ने स्थिति के बारे में धर्मशाला पुलिस थाने को फोन कर सूचना दी थी, जिसके बाद बचाव दलों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें धर्मशाला लाया गया। वे दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश के हैं। करेरी झील समुद्र तल से 9,626 फुट की ऊंचाई पर धौलाधार रेंज के दक्षिणी छोर पर स्थित, ताजे पानी की एक झील है।

इसी तरह की एक अन्य घटना में, अत्यधिक पानी भर जाने के कारण भागसू नाला पार करने में असमर्थ 10 पर्यटकों सहित कुल 14 लोगों को मैकलॉडगंज के पास भागसू झरने से बचाया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM