खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
Published : Oct 19, 2023, 2:19 pm IST
Updated : Oct 19, 2023, 2:19 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्हेंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार राज्य को सहायता देना जारी रखेगी।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य में भारी बारिश के कारण हुई क्षति के मौजूदा हालातों पर चर्चा की। बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार राज्य को सहायता देना जारी रखेगी।

ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घोषित 4,500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज में बड़ी हिस्सेदारी केंद्र की है। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि आपदा आते ही राज्य सरकार ने डीजल के दाम पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये और क्रेशर बंद कर दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा प्रभावित लोगों के प्रति नरमी बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी वादे पूरे करने के लिए होते हैं, न कि पिछली सरकार के विकास कार्य को रोकने के लिए।.

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से किरतपुर-सुंदरनगर चार लेन राजमार्ग का उद्घाटन के लिए हिमाचल प्रदेश का दौरा करने का भी अनुरोध किया। राज्य में अगस्त और सितंबर में हुई भारी बारिश के कारण कई लोगों को जान चली गई थी और बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM