खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Heat wave News: हिमाचल प्रदेश में गर्मी प्रचंड, लू को लेकर येलो अलर्ट जारी
Published : May 20, 2024, 1:28 pm IST
Updated : May 20, 2024, 1:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Heat wave in Himachal Pradesh, yellow alert issued news in hindi
Heat wave in Himachal Pradesh, yellow alert issued news in hindi

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और शिमला जिलों सहित अलग-अलग स्थानों पर लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Himachal Pradesh Heat wave News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में असामान्य रूप से गर्मी पड़ रही है और प्रमुख पर्यटन पर्वतीय स्थल शिमला, धर्मशाला और मनाली में लोगों के पसीने छुट रहे है। बता दें कि मैदानी इलाकों में पड़ने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों का रुख करते है। लेकिन इस दौरान पहाड़ों पर पड़ रही गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया हैं।

गौर हो कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में असामान्य रूप से गर्म पड़ रही हैं। शनिवार को शिमला में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जैसे-जैसे हिमाचल में पारा चढ़ता जा रहा है, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए पहाड़ी राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और शिमला जिलों सहित निचली पहाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं राज्य में औसत अधिकतम तापमान दो और तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है और इस दौरान तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने का अनुमान भी जाहिर किया गया है।

वहीं मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को मध्य पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और ऊंची पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की पूर्वानुमान जाहिर किया हैं। ऐसे में अगर पहाड़ों पर बारिश होती हैं तो लोगों को इससे जरूर राहत मिलेगी।

(For more news apart from Heat wave in Himachal Pradesh News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM