खबरे |

खबरे |

Himachal Assembly Session: मानसून सत्र में हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की उठी मांग
Published : Sep 20, 2023, 10:40 am IST
Updated : Sep 20, 2023, 10:40 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कांग्रेस विधायक ने कहा कि आपदा के समय भी  बीजेपी ने राजनीति की.

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र काफी हंगामा भरा रहा हैं.  मंगलवार (19 सितंबर) को नियम-102 के तहत सरकारी प्रस्ताव पर चर्चा की गई. सरकारी प्रस्ताव में हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई गई है. इसी चर्चा में सत्ता पक्ष के सदस्य कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा की वजह से हमारा प्रदेश एक दशक पीछे चला गया है.

कांग्रेस विधायक ने कहा कि आपदा के समय भी  बीजेपी ने राजनीति की. उन्होंने कहा कि पहले ही दिन विपक्ष की ओर से वॉक आउट किए जाने का कोई औचित्य नहीं था.  उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू जो प्रस्ताव लेकर आए हैं, विपक्ष को उसका साथ देना चाहिए. 

राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अभी उस वक्त से गुजर रहा है, जहां सभी को मिलकर केंद्र सरकार के पास जाकर मांग करनी चाहिए कि हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए.

राठौर ने कहा कि आज भी हम देख रहे हैं कि जगह-जगह पर नेशनल हाईवे पर स्लाइडिंग हुई है. उन्होंने आगे कहा कि कुल्लू के आनी में आठ मंजिला भवन भर भराकर गिर गया. आखिर इतने बड़े भवन को बनाने की अनुमति किसने दी? कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि शिमला में भी यही हाल है, ऐसे में इस तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है कि बिना अनुमति के भवन निर्माण न किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पानी की निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए. 

राठौर ने पूछा कि क्या हिमाचल भारत गणराज्य का हिस्सा नहीं है? यह हिमाचल के लिए नाजुक समय है और जनता हमें देख रही है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को उसका हक मिलना चाहिए. हिमाचल में आई आपदा को लगातार राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की जानी चाहिए.
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM