खबरे |

खबरे |

Himachal budget 2024: पहले ‘झूठ’ फिर ‘लूट’ की गारंटी, सुक्खू सरकार के बजट पर जयराम का तंज
Published : Feb 21, 2024, 7:33 pm IST
Updated : Feb 21, 2024, 7:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal budget 2024: First 'lie' then 'loot' guarantee, Jairam's taunt on Sukhu government's budget
Himachal budget 2024: First 'lie' then 'loot' guarantee, Jairam's taunt on Sukhu government's budget

बल्क ड्रग पार्क को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया

Himachal pradesh Budget Session 2024: 7वें दिन बुधवार हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री के जवाब पर असंतुष्ट दिखे विपक्ष ने सदन से वॉक आउट करते हुए सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं सदन में भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने इस दौरान मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क से जुड़ा सवाल को लेकर प्रदेश की सरकार को जमकर घेरा। 

इस दौरान बल्क ड्रग पार्क प्रोजेक्ट को लेकर विपक्ष ने जमकर घेरा वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस दौरान पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा, वहीं पोस्ट में उन्होंने कहा की, बल्क ड्रग पार्क प्रोजेक्ट को हमने बहुत मेहनत से हिमाचल के लिए लाया जिसके बन जाने से हिमाचल की क़िस्मत बदल सकती है लेकिन दुःख की बात यह है कि यह प्रोजेक्ट सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं हैं। उद्योगमंत्री इसे बीडिंग की शर्तों पर लागू करने का आग्रह कर रहे हैं और मुख्यमंत्री अपनी शर्तों पर अड़े हैं। हिमाचल का हित अनदेखा हो रहा है।

वहीं उन्होंने सरकार पर टिप्पणी करते हुए लिखा की, सुखु की सरकार में यारो ने है लूट मचाई। सुख की सरकार में केवल कुछ मित्र ही आत्मनिर्भर हो पाए है,बाक़ी जनप्रतिनिधियों से लेकर जनता तक सभी दुःखी है।

खैर आज विपक्ष ने जहां प्रदेश की सुक्खू सरकार को बल्क ड्रग पार्क प्रोजेक्ट को लेकर जमकर घेरा, वहीं सरकार से इस प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की मांग की। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की गारंटियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

(For more news apart Himachal budget 2024: First 'lie' then 'loot' guarantee, Jairam's taunt on Sukhu government's budget News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM