खबरे |

खबरे |

CM सुक्खू ने सहकारी बैंक की जमा आधारित ऋण योजना शुरू की
Published : Oct 21, 2023, 12:54 pm IST
Updated : Oct 21, 2023, 12:54 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Sukhu launches deposit based loan scheme of cooperative bank
CM Sukhu launches deposit based loan scheme of cooperative bank

योजना के तहत विद्यार्थियों को 18 वर्ष की उम्र के बाद और 25 वर्ष की उम्र तक सावधि जमा राशि का पांच गुना ऋण मिल सकता है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राज्य सहकारी बैंक की जमा आधारित ऋण योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों पर लोगों की निर्भरता लगातार बढ़ी है। जमा आधारित ऋण योजना 'सपनों का संचय' 10 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस योजना के तहत हर साल बचत खाते की शेष राशि सावधि जमा खाते में स्थानांतरित हो जाएगी और विद्यार्थियों को सावधि जमा पर ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु तक एटीएम शुल्क माफ कर दिया जाएगा।

योजना के तहत विद्यार्थियों को 18 वर्ष की उम्र के बाद और 25 वर्ष की उम्र तक सावधि जमा राशि का पांच गुना ऋण मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बैंक द्वारा संचालित सशक्त महिला ऋण योजना भी काफी लोकप्रिय हो गयी है। इसके तहत लगभग 4,000 लाभार्थियों को 8.50 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है।

बैंक को 25 नई शाखाएं खोलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस मिल गया है और इस विस्तार के बाद उसकी शाखाओं की संख्या बढ़कर 262 हो जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM